
Lucknow, 4 नवंबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री अनिल राजभर और स्वतंत्र देव सिंह ने गोरखपुर में विपक्ष के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा पर टिप्पणी की. इस पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. इसके अलावा, वाराणसी से चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी.
गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने से बातचीत में कहा, “हम भाजपा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं. आज वे लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई लड़ने के लिए गोरखपुर की धरती पर कदम रख रहे हैं. देश में आज दूसरे भी कार्यक्रम तय हैं. हैदराबाद में गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा. ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान से देश की जनता जुड़ना चाह रही है. लोकतंत्र बचाने की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी ने शुरू की है, इसमें देश की जनता भागीदार बनना चाहती है.
अनिल राजभर ने 1 नवंबर को इंडिया ब्लॉक की महारैली को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “मुट्ठी भर लोगों को दिल्ली में बुलाकर देश में झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश की थी. इन्हें जनता करारा जवाब दे रही है.”
सीएम योगी आदित्यनाथ पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर अनिल राजभर ने कहा, “उनमें जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं है. वे यह बात अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए बस बहाने बना रहे हैं और Political नौटंकी कर रहे हैं. Samajwadi Party और उसके नेता विकास-विरोधी, किसान-विरोधी, युवा-विरोधी, छात्र-विरोधी और महिला-विरोधी हैं. उनमें लोगों के सामने जाने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि वे जानते हैं कि अगर वे जनता के बीच गए, तो मतदाता उन्हें पूरी तरह से नकार देंगे.”
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आ रहे हैं, जो पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे, जिसमें सीएम योगी भी शामिल हैं. यह जो माहौल कांग्रेस ने खराब किया है, सभी दल उसके खिलाफ हैं. वास्तव में यहां नेपाल नहीं बन सकता, आप देश को श्रीलंका नहीं बना सकते, आप बांग्लादेश नहीं बना सकते. यहां के लोगों की सोच अलग है. इनके राज्यों में अराजकता है, अभी भी अराजकता फैलाना चाहते हैं.”
अखिलेश के बयान पर मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा, “सपा को कौन स्वीकार कर रहा है? 2017 के पहले का जंगल राज किसने नहीं देखा यहां पर? कोई पिता ट्यूबवेल पर पानी देने जाता था, तो मां और उसकी पत्नी इंतजार करती थीं, चौखट पर बैठकर कि मेरा बेटा लौटेगा कि नहीं लौटेगा. ऐसा लगता था जैसे Pakistan के बॉर्डर पर गया हो. 5 बजे के बाद कोई बेटी नहीं निकल सकती थी, घरों में ताले बंद हो जाते थे. सहारनपुर से लेकर सुल्तानपुर तक लोग पलायन करते थे, शामली से लेकर पूरे राज्य के अंदर आतंक का माहौल था. आज डबल इंजन की Government गरीबों, मजदूरों और असहाय लोगों के जीवन में सुधार लाई है. आज नियुक्तियों में कोई घोटाला नहीं हो रहा है. सपा Government में उत्तर प्रदेश में जंगल राज था. भर्तियों के नाम पर वसूली होती थी.”
–
ओपी/एएस
Skip to content