अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

शाहजहांपुर, 29 अगस्त . उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव के भाजपा Government पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को भाजपा Government पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था और विकास की स्थिति पर विचार करना चाहिए. प्रदेश की जनता अब अखिलेश यादव के आरोपों पर भरोसा नहीं करती और आगामी चुनाव में भाजपा का कमल फिर खिलेगा.

सुरेश खन्ना ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने शासनकाल का दौर याद करना चाहिए, जब माफिया, आतंकवादियों और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद थे. आज भाजपा Government की पहचान मजबूत कानून-व्यवस्था के कारण देश और दुनिया में बनी है. योगी Government ने प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ को मजबूत किया गया है और इसी वजह से राज्य की छवि में बदलाव आया है. विकास का पहिया भी तेजी से आगे बढ़ा है और Government ने बिना भेदभाव के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम किया है.

जेपीएनआईसी को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों पर सुरेश खन्ना ने कहा कि इसके लिए पूर्व Government को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. शुरुआत में यह परियोजना करीब 100-200 करोड़ रुपए की थी, लेकिन बाद में इसकी लागत बढ़कर 800 करोड़ रुपए से अधिक हो गई. परियोजना में बड़े पैमाने पर धन के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अखिलेश यादव को आत्ममंथन करना चाहिए.

योगी Government की महिला केंद्रित योजनाओं का जिक्र करते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई है. इसके अलावा, कन्या सुमंगला योजना और Chief Minister सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाओं के जरिए बेटियों के जन्म से लेकर विवाह तक सहायता देने का प्रयास किया गया है. Government ने महिलाओं के सम्मान और कल्याण के लिए कई स्तरों पर काम किया है.

अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ पर तंज कसते हुए खन्ना ने कहा कि कभी इसमें ‘पी’ का अर्थ पिछड़ा बताया जाता है और कभी उसे पंडित के रूप में बदल दिया जाता है. Political परिस्थितियों के अनुसार बार-बार फॉर्मूला बदलना जनता के बीच विश्वसनीयता का सवाल खड़ा करता है. अखिलेश यादव को यह देखना चाहिए कि उन्होंने कल क्या कहा था और आज क्या कह रहे हैं.

अखिलेश यादव के इस दावे पर कि भाजपा चाहे कितना भी कीचड़ कर ले, इस बार कमल नहीं खिलेगा, सुरेश खन्ना ने कहा कि विपक्ष चाहे जितने सपने देख ले, कमल खिलकर रहेगा.

वहीं, बढ़ती महंगाई और चुनाव से पहले कंपनियों से फंडिंग लेने के लिए कीमतें बढ़ाने के अखिलेश यादव के आरोप पर भी खन्ना ने कहा कि जनता उनके आरोपों पर भरोसा नहीं करती. उन्होंने फिर पीडीए के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने Political फॉर्मूले में ‘पी’ का अर्थ बदल चुका है, जनता उसके अन्य आरोपों को भी गंभीरता से नहीं लेती. भाजपा Government के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था और विकास को प्राथमिकता मिली है और इसी आधार पर पार्टी आगामी चुनाव में जनता के बीच जाएगी.

–आईएनएस