अखिलेश यादव ने परिसीमन को बताया भाजपा के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक भूल, आठवले बोले-महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी

New Delhi, 28 नवंबर . Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव ने परिसीमन के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर परिसीमन होता है तो यह भाजपा के लिए Political तौर पर सबसे बड़ी भूल होगी. वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि संविधान ने हमें अधिकार दिया है कि हम किसी महत्वपूर्ण बिल पर दूसरे दलों का समर्थन ले सकते हैं. एनडीए को डीएमके और अन्य पार्टियों का समर्थन मिला है, संसद में एनडीए अपनी ताकत दिखाएगा.

मीडिया से बातचीत के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने परिसीमन का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि एनडीए का मतलब नफरत है. वे जो कुछ भी करते हैं, नफरत की वजह से करते हैं और अब वे परिसीमन (डिलिमिटेशन) ला रहे हैं. भाजपा जानती है कि लोग उससे दूर हो गए हैं. किसान खाद और डीएपी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. धान की पैदावार होने के बावजूद उन्हें इसका सही दाम नहीं मिल रहा है, व्यापारी परेशान हैं. चीन से आने वाले सामान ने उनके कारोबार के लिए संकट पैदा कर दिया है. युवाओं के पास नौकरियां नहीं हैं, युवा नाराज हैं और जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन में सभी ने देखा. किसान, व्यापारी और समाज के हर वर्ग के लोग नाखुश हैं. इसीलिए भाजपा इन सभी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए परिसीमन ला रही है.

उन्होंने कहा कि हम महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसके बहाने पीछे के दरवाजे से भाजपा परिसीमन लाना चाहती है, यह स्वीकार नहीं है. भाजपा की नीयत साफ नहीं है, ये लोग लोकतंत्र को मजबूत नहीं कर सकते हैं.

परिसीमन विधेयक का समर्थन करने पर डीएमके के बारे में सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव डी. राजा ने कहा कि डीएमके एक स्वतंत्र पार्टी है, उसने अपना रुख तय किया है लेकिन इस विधेयक का समर्थन करने के क्या नतीजे होंगे, इससे संघवाद (फेडरलिज्म) कमजोर होगा या मजबूत, ऐसे कई सवाल हैं, आइए देखते हैं कि आगे क्या होता है.

दूसरी ओर, विपक्ष के दावों और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के परिसीमन को लेकर दिए बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि हमें किसी दल या सांसद को तोड़ने की जरूरत नहीं है. हमारा मकसद महिला आरक्षण है. लोकतंत्र में किसका समर्थन लेना है, हमें इसका अधिकार है. कई पार्टियां हमें सपोर्ट कर रही हैं. डीएमके भी सपोर्ट कर रही है. एनसीपी (एसपी) भी समर्थन दे रही है, अन्य दलों के कई सांसद भी समर्थन दे रहे हैं. इसीलिए एनडीए मजबूत होता जा रहा है और हम अपनी ताकत दिखाएंगे.

पीएम मोदी की अपील पर आठवले ने कहा कि पीएम मोदी सही कह रहे हैं कि जो अच्छा काम होता है, सभी पार्टियों को सपोर्ट करना चाहिए. 2023 में महिला आरक्षण पास हुआ तो सभी ने समर्थन दिया था. 20 से 25 साल के बाद परिसीमन होता है, संख्या बढ़ती है तो महिलाओं को बड़ी संख्या में आने का मौका मिलेगा. पीएम मोदी ने देशहित में अपील की है. मैं भी सभी पार्टियों से निवेदन करता हूं कि वे भी सपोर्ट करें, हम तो एनसी के सांसदों से भी कहेंगे कि वे भी सपोर्ट करें.

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि वे लगातार कोशिश कर रहे हैं महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़े, लेकिन सपा के लोगों ने महिला आरक्षण पर भी संशय जताया है. वे नहीं चाहते हैं कि महिलाओं को आरक्षण मिले. पीएम मोदी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि महिलाओं को आरक्षण मिले. महिलाओं का सशक्तीकरण होना है तो उनमें Political भागीदारी भी होनी चाहिए. Samajwadi Party की नीयत साफ नहीं है. उनके परिवार की बात की जाए तो वे परिवार के लोगों को विधायक और सांसद बनाते हैं. महिलाओं की वैल्यू नहीं है, उन्हें वोट लेने तक सीमित रखना चाहते हैं.

–

डीकेएम/