
गाजियाबाद, 23 नवंबर . भाजपा के नेता संगीत सोम ने Monday को सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के जेल से रिहा होने के बाद दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि आजम खान को एनकाउंटर से डरना चाहिए. वहीं, अखिलेश यादव को भाजपा नेता ने काननेमि बताया और कहा कि वे सनातन विरोधी हैं.
गाजियाबाद में मीडिया से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि आजम खान को एनकाउंटर से डर होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान किस तरह बेगुनाह लोगों की हत्याएं करवाई थीं. उनका कुर्ता खून से सना हुआ है. ऐसे इंसान को एनकाउंटर से डरना ही चाहिए. यह नेता नहीं है, यह गुंडा-माफिया है. उस समय Samajwadi Party ने आंकड़ों में हेरफेर किया था. सनातन परंपरा को मानने वाले कई लोग मारे गए थे, और उनके शव तक नहीं मिले. यह सब आजम खान के इशारे पर हुआ था.
उन्होंने आगे कहा कि मैं उन्हें एक ही सलाह देना चाहता हूं कि 12 दिसंबर को जिस तरह से सपा मुखिया अखिलेश यादव अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो साथ में आप भी चले जाएं. सरयू में स्नान कर तिलक लगाकर भगवान राम से माफी मांगें. क्योंकि आप उस कमेटी में भी थे, जो श्रीराम का विरोध कर रही थी. कम से कम इससे आपका थोड़ा उद्धार हो जाएगा.
अखिलेश यादव को कालनेमि बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि सपा प्रमुख दिन में कुछ, रात में कुछ और होते हैं, कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं. वे सनातन-विरोधी हैं. सनातन को कभी पसंद नहीं करते हैं. वैसे अयोध्या जाने के लिए गलत दिन चुना, 6 दिसंबर चुनते तो बहुत बेहतर होता. इस दिन अखिलेश के पिता ने पाप किया था, निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाई थी. सैकड़ों लोगों को मरवाया था, 6 दिसंबर को चले जाना चाहिए, प्रायश्चित ज्यादा होगा. गोमूत्र तो पूरे देश की जनता को पसंद है. गोमूत्र से तो इलाज होता है. कैंसर जैसे रोगों का इलाज होता है. अगर अखिलेश यादव गोमूत्र पीकर अयोध्या जाएं तो हो सकता है कि उनके दिमाग का भी इलाज हो जाएगा.
सोम ने दावा किया कि अखिलेश यादव की Government तो 2027 में आने वाली नहीं है. अगर कभी गलती से सत्ता में आएं तो वे सिर्फ लोगों को मरवाने का काम करेंगे. गुंडों को गुंडागर्दी करने का मौका देंगे. आतंकियों को जेल से छोड़ने का काम करेंगे. दंगों के मकसद से लोगों की जान लेने का काम करेंगे. अभी तो रोड शो में ही उनके कार्यकर्ता टक्कर मारकर लोगों को मारने का काम करने लगे हैं. अभी से आतंक मचाना शुरू कर दिया है, जिससे प्रदेश की जनता में भय का माहौल पैदा हो.
उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्तार मिट्टी में मिल गया, अखिलेश यादव अब माफियाओं के दम पर Government नहीं बना पाएंगे.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content