
Mumbai , 13 नवंबर . ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के गठबंधन की आलोचना करने वाले विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर भी पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी दलों को इस गठबंधन से डर और घबराहट हो रही है. पठान ने साफ कहा कि उनकी पार्टी का मकसद भाजपा को हराना और उत्तर प्रदेश में तीसरी बार उसकी Government बनने से रोकना है. उन्होंने गठबंधन को भविष्य की राजनीति से जुड़ा बताते हुए दावा किया कि जनता का समर्थन उनके मोर्चे को मिलेगा.
एआईएमआईएम-एएसपी गठबंधन को भाजपा की ‘बी टीम’ बताए जाने पर वारिस पठान ने कहा कि विपक्षी दल झूठ बोल रहे हैं. गठबंधन बनने के बाद कुछ नेताओं में डर, घबराहट और निराशा दिखाई दे रही है, जिसके कारण वे इस तरह के बयान दे रहे हैं. संविधान ने जितना अधिकार दूसरे दलों को दिया है, उतना ही अधिकार उनकी पार्टी को भी है. यदि हमारी पार्टी चुनाव लड़ रही है तो दूसरे दलों को इससे परेशानी क्यों होनी चाहिए?
पठान ने विपक्षी नेताओं से सवाल किया कि वे Madhya Pradesh और जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ने क्यों गए थे. उन्होंने बिहार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां कुछ विपक्षी नेता ऐसे क्षेत्रों में भी प्रचार करने पहुंचे, जहां उनके उम्मीदवार मैदान में नहीं थे, लेकिन एआईएमआईएम के प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार किया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसा किसके इशारे पर और किसे फायदा पहुंचाने के लिए किया गया था.
वारिस पठान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के साथ हमारा गठबंधन होना एक ऐतिहासिक दिन था. इस गठबंधन का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ रखा गया है. इसका मुख्य उद्देश्य भाजपा को हराना और उसे तीसरी बार सत्ता में आने से रोकना है. उन्होंने गठबंधन के उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी खत्म करने, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने और लंबे समय से अन्याय का सामना कर रहे लोगों को न्याय दिलाने की जरूरत है. जिन लोगों को बराबरी, हिस्सेदारी और नेतृत्व का अवसर नहीं मिला, उनके लिए Political सशक्तीकरण का रास्ता तैयार करना भी मोर्चे का उद्देश्य है.
पठान ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने वर्षों तक लोगों से वोट लिए, लेकिन उनके मुद्दों पर पर्याप्त काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि मस्जिदों और मदरसों से जुड़े मामलों और निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी जैसे मुद्दों पर कई नेता खामोश रहे. अब जब उनकी पार्टी न्याय और हिस्सेदारी की बात कर रही है, तो कुछ दलों को परेशानी हो रही है. उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन की ओर से Chief Minister का चेहरा बनाए जाने का जिक्र करते हुए Samajwadi Party को चुनौती दी कि यदि उसमें हिम्मत है तो वह भी किसी मुस्लिम नेता को Chief Minister का चेहरा घोषित करे.
अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर पठान ने कहा कि उन्हें गठबंधन को लेकर तनाव लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए. पठान ने कहा कि चुनाव लड़ने के बाद उत्तर प्रदेश की जनता ही फैसला करेगी कि किसे समर्थन देना है. उन्होंने विश्वास जताया कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को जनता का प्यार, सहयोग और वोट मिलेगा और गठबंधन के अधिक से अधिक विधायक विधानसभा पहुंचकर हक, इंसाफ और न्याय की आवाज उठाएंगे.
संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र और परिसीमन विधेयक के मुद्दे पर वारिस पठान ने कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सत्र में चीन के अंदर आने के मुद्दे पर भी चर्चा होनी चाहिए. इसके अलावा नीट पेपर लीक के मामले को भी गंभीरता से उठाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर संसद में विस्तार से चर्चा जरूरी है.
Prime Minister Narendra Modi पर राहुल गांधी द्वारा लगाए गए फोन टैपिंग के आरोपों पर पठान ने कहा कि यदि राहुल गांधी ने आरोप लगाए हैं तो Government को इसकी जांच करानी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले में वह इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते. पठान ने यह भी कहा कि फिलहाल उनका फोन टैप नहीं हुआ है और यदि कभी ऐसा होता है तो वह उस समय इस पर बात करेंगे.
Maharashtra में छठ पूजा को लेकर जारी Political बहस और राज ठाकरे के उस बयान पर भी वारिस पठान ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भाजपा पर उत्तर भारतीयों और मराठियों के बीच विवाद पैदा करने का आरोप लगाया था. पठान ने कहा कि छठ पूजा हिंदू भाइयों का बड़ा त्योहार है और इसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है. हर व्यक्ति और समुदाय को अपना त्योहार मनाने का अधिकार है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी के त्योहार के खिलाफ न थी, न है और न कभी रहेगी. हालांकि, पठान ने यह भी कहा कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि यदि वह किसी रेलवे प्लेटफॉर्म पर दो मिनट बैठकर नमाज पढ़ लें या अजान दे दें, तो क्या स्थिति होगी?
–
Skip to content