अखिलेश यादव के ‘नीले गमछे’ पर भाजपा का हमला, रंग बदलने से दामन पर लगे दाग नहीं मिटेंगे

Lucknow, 8 सितंबर . Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव के नीला गमछा पहनने और पार्टी की छात्र विंग के ड्रेस कोड में बदलाव को लेकर भाजपा नेताओं ने निशाना साधा है. भाजपा नेता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि जनता Samajwadi Party लाल रंग को देखकर खतरा महसूस करती है, लेकिन रंग बदलने से उसके दामन पर लगे दाग नहीं मिटेंगे.

से बातचीत में राकेश त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता Samajwadi Party के शासनकाल को भूली नहीं है. सपा के कार्यकाल में दलितों पर अत्याचार और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर मामले सामने आए. पार्टी चाहे कितना भी रंग बदल ले, जनता उसकी असलियत को पहचानती है.

त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में सनातन का अपमान किया गया. Samajwadi Party अब लाल रंग से नीले रंग की ओर जा रही है और जनता इस बदलाव को समझ रही है. पीडीए के नाम पर भी परिवारवाद हावी है और अखिलेश यादव तथा डिंपल यादव के इर्द-गिर्द ही पार्टी की राजनीति केंद्रित है.

2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि खतरा देखकर गिरगिट रंग बदलता है, लेकिन Samajwadi Party रंग बदलकर भी अपनी राजनीति को जनता से नहीं छिपा सकती.

सपा की ओर से जारी किए जा रहे एआई वीडियो को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि Samajwadi Party जनता के बीच जाने का साहस नहीं जुटा पा रही है, इसलिए एआई का सहारा ले रही है. उन्होंने कहा कि सपा लगातार Chief Minister योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाती है, लेकिन जनता सब कुछ देख रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी.

भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि केवल नीले रंग के कपड़े पहनने से डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का सम्मान नहीं होता. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का सम्मान उनके विचारों को अपनाने और व्यवहार में बदलाव लाने से होता है.

सपा के शासनकाल में कब्रिस्तानों की चारदीवारी बनाने और कारसेवकों पर गोली चलाने जैसे फैसले लिए गए. उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह दी कि सनातन की बात करने वाले पहले अयोध्या जाकर श्रीराम मंदिर में दर्शन करें.

भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि ने कहा कि Samajwadi Party 2027 में सत्ता में आने की उम्मीद छोड़ चुकी है और इसी वजह से अलग-अलग हथकंडे अपना रही है. दलित समाज सपा की कथित मानसिकता को पहचान चुका है.

इस बीच मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8,000 रुपए से बढ़ाकर 12,000 रुपए प्रतिमाह और सहायिकाओं का मानदेय 6,000 रुपए से बढ़ाकर 8,000 रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की है.

डीकेएम/