
Lucknow, 23 सितंबर . 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है. Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर योगी Government में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने अखिलेश यादव पर झूठे आंकड़ों के सहारे जनता को गुमराह करने और प्रेस का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि जनता सजग है और 2027 में इसका जवाब देगी.
उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश अंसारी ने Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा, “झूठ और गफलत की बातें करके जनता को गुमराह करने से आपकी राजनीति नहीं चलेगी. हर दिन आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और उसमें पता नहीं दिन भर तैयार किए गए झूठ के आंकड़े अगले दिन बताते हैं, लेकिन हमारे प्रेस के साथियों को आप जलील करते हैं, उनका मजाक उड़ाते हैं, यह नहीं चलेगा.”
उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में आपको जवाब देखना पड़ेगा. Samajwadi Party को बताना पड़ेगा कि 2012 से 2017 तक जब सपा का शासनकाल था, तब 700 से अधिक दंगे उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party के संरक्षण में हुए, उसका कौन जवाब देगा?
योगी कैबिनेट में मंत्री दानिश अंसारी ने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश में सपा के शासनकाल में जो अपराधियों का बोलबाला हुआ करता था, उसका कौन जवाब देगा? उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की जो नीलामी Samajwadi Party करती थी, उसका जवाब कौन देगा? आप अपने कर्मों से भाग कर और केवल झूठी बातें करके कब तक जनता को गुमराह करेंगे? जनता सजग है, जागरूक है, वो सपा के किसी भी नेगेटिव एजेंडे में फंसने वाली नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा, “जनता के मन में सपा के लिए कहीं कोई सॉफ्ट कॉर्नर नहीं है, कहीं कोई विश्वास का भाव नहीं है. Samajwadi Party ने केवल ‘झूठ बोलो, भ्रम फैलाओ और राज करो’ की नीति के साथ काम किया है. जैसे अंग्रेज ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाते थे, वैसे ही Samajwadi Party ‘झूठ बोलो और राज करो’ की नीति अपनाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता इस नीति के खिलाफ 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट देगी और पूर्ण बहुमत के साथ फिर से हमारी भारतीय जनता पार्टी की Government बनने जा रही है.”
–
डीकेपी
Skip to content