
बलिया, 23 अक्टूबर . Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा चुनावों में धांधली के आरोप लगाए जाने पर उत्तर प्रदेश Government के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कड़ा जवाब दिया. उन्होंने सपा पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी Political हताशा में है. मंत्री ने दावा किया कि 2027 में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ Government बनाएगी.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों पर उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, “Samajwadi Party सीना-जोरी कर रही है और जो कमजोरियां हैं, उन्हें दूसरे के सिर पर मढ़ने का काम कर रही है. अपनी कमियों पर काम करने के बजाय वह जनता के जनादेश का अपमान कर रही है. हमारे देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक ढांचे को लगातार कमजोर करने की साजिश कर रही है.”
उन्होंने कहा कि आप Samajwadi Party के कार्यों का पैटर्न देखिए, वह लगातार ऐसा प्रतीत होता है जिससे संविधान कमजोर हो, देश का लोकतंत्र कमजोर हो और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर से जनता का विश्वास उठ जाए. इसी नीयत के साथ सपा काम कर रही है.
दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि Political महत्वाकांक्षा में Samajwadi Party ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली है. उन्हें अच्छा-बुरा देखना, समझना और सुनना बंद हो गया है. जनता ने जिस तरह 2017 और 2022 में उन्हें नकारा था. उसी तरह 2027 में भी नकारने का मन बना लिया है.
उन्होंने कहा कि Samajwadi Party कितना भी प्रयास कर ले, कोशिश कर ले, भ्रम फैला ले, नफरत फैला ले, उत्तर प्रदेश में उनकी Government बनने वाली नहीं है. उत्तर प्रदेश में पूर्ण और प्रचंड बहुमत के साथ डबल इंजन वाली भारतीय जनता पार्टी की Government बनने जा रही है.
चुनावों में धांधली का आरोपों पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और Samajwadi Party Political रूप से हताशा के शिकार हो चुके हैं. अभी वे रथ यात्रा पर निकले थे. रायबरेली तक गए, लेकिन रायबरेली से आगे जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. Lucknow से महज 50-60 किलोमीटर दूर जाकर उन्हें अपनी यात्रा बंद करनी पड़ी, क्योंकि नीचे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी. जनता भी कोई समर्थन नहीं दे रही थी.
दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि उनके जो सहयोगी दल हैं, जो इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और जिसका वे लगातार ढिंढोरा पीटते हैं, उसी गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने उनका कॉलर पकड़ लिया, उनके कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए. इसके बाद उन्होंने अपनी बस वापस Lucknow की ओर मोड़ दी.
उन्होंने कहा कि Samajwadi Party बंद कमरों में राजनीति करती है. बैठकर कुछ पोस्ट कर देना, दिन में एक-दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देना, यही उनकी राजनीति का तरीका है. न वे जनता के बीच जाते हैं और न उनके कार्यकर्ता. इसलिए जनता ने पूरी तरह से Samajwadi Party को नकार दिया है.
दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि 2027 में जो परिणाम होगा, वह पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होगा. डबल इंजन की Government के पक्ष में होगा, क्योंकि जनता का जनादेश और जनता का विश्वास पूरी तरह भाजपा के साथ है. जहां तक स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव का प्रश्न है, आज पूरे प्रदेश में मतदान हुआ है. मतदान का जो रुझान देखने को मिला है, वह पूरी तरह भाजपा के पक्ष में दिखाई देता है. भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है.
उन्होंने कहा कि एक बड़ी जीत के साथ उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी और 2027 में हम फिर से Government बनाने जा रहे हैं.
–
Skip to content