
Lucknow, 6 नवंबर . पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को लेकर Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयानों पर भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने तीखा पलटवार किया. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने एसआईआर और केंद्रीय सुरक्षा बलों के दम पर चुनाव जीता है. इस पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बंगाल चुनाव परिणाम के बाद से अखिलेश यादव हताश और निराश हैं. उन्हें डर है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जो Political स्थिति हुई है, वही उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party और अखिलेश यादव की होने वाली है.
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा 2014 में केंद्र की सत्ता में आई और 2017 में उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party को हराकर Government बनाई. उस समय प्रदेश में अखिलेश यादव की Government थी. सपा Government के कुशासन ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था. आज Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है. उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से Government बनाएगी.
अखिलेश यादव द्वारा मतदाता सूची से एक करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जाने के दावे पर भी भाजपा प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को इस बात का डर सता रहा है कि यदि एक करोड़ से अधिक ऐसे सनातनी मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में जुड़ गए, जिनके नाम अभी शामिल नहीं हुए हैं, तो उत्तर प्रदेश में सपा की Political स्थिति और कमजोर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सनातनी मतदाताओं ने एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया और तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया. अखिलेश यादव को आशंका है कि उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह का परिणाम सामने आ सकता है.
उन्होंने Samajwadi Party पर सनातन विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव जब भी बोलते हैं, तो उनके बयानों में सनातन के प्रति विरोध दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि सनातनी समाज के भीतर जो नाराजगी है, वह 2027 के विधानसभा चुनाव के नतीजों में दिखाई देगी. सिंह ने दावा किया कि आगामी चुनाव में Samajwadi Party की बची हुई सीटों पर भी उसे हार का सामना करना पड़ेगा और उसका सूपड़ा साफ हो जाएगा.
अखिलेश यादव के इस बयान पर कि जिस तरह भाजपा उत्तर प्रदेश की सत्ता में आई थी, उसी तरह उसे सत्ता से बाहर भी जाना पड़ेगा, दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा 2014 से केंद्र और 2017 से उत्तर प्रदेश में सत्ता में है. यह स्थिति Samajwadi Party की दुआ या बद्दुआ की वजह से नहीं, बल्कि जनता और मतदाताओं के आशीर्वाद से बनी है. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली Government को उसके कामकाज के आधार पर दोबारा जनादेश मिला है. भाजपा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी अपने विकास कार्यों और उपलब्धियों के आधार पर जनता के बीच जाएगी.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ने विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चलने का काम किया है. इसी आधार पर भाजपा एक बार फिर जनता से समर्थन मांगेगी. उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा 2017 से भी बड़ी सफलता हासिल करेगी और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत की Government बनाएगी.
दिनेश प्रताप सिंह ने आगे कहा कि अखिलेश यादव की बयानबाजी उनकी Political चिंता और निराशा को दर्शाती है. प्रदेश की जनता 2027 में भाजपा के कामकाज के आधार पर फिर से अपना फैसला सुनाएगी.
–
Skip to content