
New Delhi, 25 नवंबर . यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा नेता संजीव बालियान ने Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता में आने का सपना पूरा नहीं होगा.
मुजफ्फरनगर में से बातचीत में भाजपा नेता ने यूपी चुनाव 2027, सपा-कांग्रेस के गठबंधन के साथ-साथ भाजपा की चुनावी तैयारियों पर बातचीत की.
उन्होंने सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चल रही खींचतान पर तंज कसते हुए कहा कि यह दोनों दलों के बीच का मामला है. पहले से दोनों दलों में इतनी तकरार है, तो जनता समझ सकती है कि चुनाव के बाद क्या होगा.
भाजपा नेता ने दावा किया कि अगर Samajwadi Party कभी सत्ता में आती है, तो उसके शासन में वैसी ही स्थितियां फिर से पैदा हो सकती हैं, जो कभी सपा Government में लोगों ने देखी हैं. हालांकि, उनका यह सपना शायद कभी पूरा नहीं होगा. Samajwadi Party का 2012-2017 का कार्यकाल इतना पुराना नहीं है कि उत्तर प्रदेश की जनता उसे भूल गई हो. 2014 में Narendra Modi के Prime Minister बनने के बाद से उत्तर प्रदेश में काफी बदलाव आया है. इसी बदलाव और बदलते उत्तर प्रदेश की वजह से लोगों ने भाजपा का समर्थन किया है.
उन्होंने कहा कि 2024 के Lok Sabha चुनावों के दौरान Samajwadi Party ने लोगों को जातियों में बांटने का काम किया, संविधान खत्म हो जाएगा, ऐसी झूठी बातें फैलाई गईं. हर चुनाव की अपनी परिस्थिति और चुनौती होती है, Samajwadi Party और कांग्रेस जातियों को बांटने का काम करेंगी. इसी से लोगों को बचाना है.
चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी के गठबंधन पर भाजपा नेता ने कहा कि चंद्रशेखर ने खुद को साबित किया है, Lok Sabha चुनाव अपने दम पर जीते हैं. लेकिन, यह विधानसभा का चुनाव है, इसीलिए समय बताएगा कि कौन कितनी सीटों पर कारगर होते हैं.
जेल से रिहा होने के बाद सपा नेता आजम खान के ओवैसी को लेकर दिए बयान पर भाजपा नेता ने तंज कसा कि सारे मुसलमानों का टेंडर यूपी में उनके पास है, कोई और मुसलमान आता है तो उन्हें परेशानी होती है.
चुनाव के दौरान मंदिरों को Political मुद्दा बनाए जाने के सवाल को भाजपा नेता ने गलत ठहराया. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अयोध्या का राम मंदिर या फिर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि राजनीति से जुड़े मुद्दे हैं, ये भावनात्मक मुद्दे हैं. अगर यह राजनीति का मुद्दा होता तो अयोध्या सीट हम नहीं हारते.
भाजपा की चुनावी तैयारियों का जिक्र करते हुए संजीव बालियान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन पर आधारित है. इसका संगठन साल भर सक्रिय रहता है, और जमीनी स्तर पर तैयारियां अब पूरी तरह से शुरू हो चुकी हैं. भाजपा के भीतर एक व्यवस्थित प्रणाली है, और हम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
–
डीकेएम/एएस
Skip to content