
वाराणसी, 3 नवंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister अखिलेश यादव ने Tuesday को वाराणसी पहुंचकर भाजपा Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि काशी की जनता ने विधान परिषद चुनाव में भाजपा को दोहरी हार का संदेश दिया है. जो लोग डबल इंजन और डबल रफ्तार विकास की बात करते थे, उन्हें बनारस में जनता ने डबल हार और डबल जीरो दिया है.
अखिलेश ने कहा कि भाजपा के जाने पर ही बनारस मुस्कुराएगा. उन्होंने वादा किया कि प्रदेश में Samajwadi Party की Government बनने पर वाराणसी में मेट्रो का निर्माण कराया जाएगा. एमएलसी चुनाव में Samajwadi Party की जीत के बाद पहली बार काशी पहुंचे अखिलेश यादव का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया.
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में पार्टी के नेताओं आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी यादव की जीत ने भाजपा के दावों की हकीकत सामने ला दी है. जनता ने भाजपा को नकारने का काम किया है. सपा अध्यक्ष ने वाराणसी की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में जाम की समस्या लगातार बनी हुई है. भाजपा Government इसे सुधारने में नाकाम रही है. काशी के साथ भेदभाव किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि Samajwadi Party की Government बनने पर वाराणसी में मेट्रो लाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा. इससे शहर के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. अखिलेश यादव ने रोपवे और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए भाजपा Government पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल उठाया कि इन परियोजनाओं के सहारे पूरे पूर्वांचल को जीतने की बात कही जा रही है.
उन्होंने कहा कि सबसे पहले धोखा देने वाले Lucknow वाले ही हैं. सपा प्रमुख ने किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और शहर में गंदगी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा Government के जाने के बाद नौजवानों, किसानों समेत सभी वर्गों के लिए खुशहाली का रास्ता खुलेगा.
इसके बाद अखिलेश यादव डाफी स्थित सपा नेता रहे दिवंगत राजेश यादव नत्थू के आवास पहुंचे. वहां उन्होंने राजेश यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी पत्नी चंदा यादव सहित परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. अखिलेश ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात भी की.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content