
Lucknow, 10 नवंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदूषण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी Government पर निशाना साधा है. उन्होंने social media मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए Government पर प्रदूषण के आंकड़ों को लेकर सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया. सपा प्रमुख ने कहा कि दिल्ली में बैठी भ्रष्ट भाजपा Government झूठे आंकड़ों की चादर से प्रदूषण की असहनीय तकलीफ को ढकना चाहती है. प्रदूषण के स्तर का सच उन मासूम बच्चों, बीमारों और बुजुर्गों से पूछना चाहिए, जो एक-एक सांस लेने के लिए जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.
अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा झूठी थी, झूठी है और झूठी ही रहेगी.” ज्ञात हो कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का असर अब जनजीवन पर भी साफ दिखाई देने लगा है. राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के आसपास पहुंचने से हवा की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है. जहरीली धुंध के कारण कई स्थानों पर दृश्यता भी प्रभावित हुई है.
हालात ऐसे हैं कि लोगों को नजदीक की वस्तुएं देखने में भी परेशानी हो रही है. पिछले कई दिनों से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में बनी हुई है. कम दृश्यता के कारण सड़क यातायात के साथ ही रेल और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.
प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है. ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बाद यातायात Police, परिवहन विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमें सड़कों पर अभियान चला रही हैं. इस दौरान प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content