अखिलेश ने अयोध्या से एक्सप्रेस-वे तक भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, बोले- जनता विधानसभा चुनाव में करेगी हिसाब

सहारनपुर, 2 सितंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व Chief Minister अखिलेश यादव ने Wednesday को Government पर निशाना साधा. सहारनपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर Government पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि रामधन की लूट का महापाप भगवान और देश की जनता माफ नहीं करेगी.

उन्होंने दावा किया कि इस मामले में बड़े लोगों को क्लीन चिट दे दी गई और भाजपा ने अयोध्या में श्रद्धा एवं आस्था के साथ खिलवाड़ किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि इस Government में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है. स्वास्थ्य, शिक्षा और लोक निर्माण समेत हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है.

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में 400 करोड़ रुपए की फर्जी दवाओं का मामला सामने आने का दावा किया. उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर कहा कि Government ने बड़े-बड़े सपने दिखाए, लेकिन किसानों और नौजवानों के लिए कोई काम नहीं किया. उन्होंने स्मार्ट सिटी के लिए आए धन में भी लूट का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही, गन्ने का सही मूल्य नहीं मिल रहा और खेती की लागत लगातार बढ़ रही है. उन्होंने युवाओं के लिए स्पोर्ट्स सिटी बनाने, योग्यता के अनुसार रोजगार और सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने का वादा किया.

उन्होंने कहा कि 2027 में सपा Government बनने पर गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा. निर्माण कार्यों में 60 प्रतिशत तक कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए सपा अध्यक्ष ने गंगा एक्सप्रेस-वे और Lucknow-Kanpur एक्सप्रेस-वे की खराब स्थिति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं और अब डिजाइन में खामी बताई जा रही है. उन्होंने सवाल किया कि यदि डिजाइन में खामी थी तो जिम्मेदार कौन है. जल जीवन मिशन को भी उन्होंने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने का आरोप लगाया.

महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, तेल, दाल और दूध समेत रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़े हैं. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, एंबुलेंस और डायल-100 व्यवस्था के खराब होने का भी आरोप लगाया. अखिलेश ने कहा कि Lucknow का कैंसर संस्थान भी Government ठीक से नहीं चला पा रही है. उन्होंने सहारनपुर के शैखुल हिंद मेडिकल कॉलेज में कैंसर सेंटर खोलने का वादा किया.

जेपीएनआईसी के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, “Government ने जेपी को बेच दिया.” उन्होंने Government पर सरकारी संस्थानों को बेचने का आरोप लगाया.

आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा.” उन्होंने Government पर संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण के खिलाफ होने का आरोप लगाया. अखिलेश यादव ने कहा कि जनता वर्तमान Government को समझ चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में उसे हटाकर Samajwadi Party की Government बनाएगी. इससे पहले सहारनपुर पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसेन और पूर्व सांसद फजलुर्रहमान के आवास पर नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

विकेटी/डीकेपी