
Lucknow, 7 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बाबरी विध्वंस संबंधी बयान को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है.
उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश यादव को रामलला के दर्शन की याद आने लगी है, जबकि कांग्रेस एक बार फिर बाबरी विवाद को Political चर्चा में लाकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही है.
पंकज चौधरी ने Saturday को जारी बयान में कहा कि अखिलेश यादव को निश्चित रूप से अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने चाहिए, लेकिन उन्हें सनातन धर्म और हिंदू आस्था को लेकर अपने पुराने बयानों और Political रुख पर भी जवाब देना चाहिए. चुनाव से ठीक पहले मंदिर जाने की इच्छा और बाकी समय सनातन धर्म पर सवाल उठाने की राजनीति जनता के बीच स्वाभाविक रूप से सवाल खड़े करती है.
उन्होंने सवाल किया कि आखिर चुनाव नजदीक आते ही रामलला की याद क्यों आ रही है? क्या अब आस्था भी चुनावी रणनीति का हिस्सा बन गई है?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी बाबरी विध्वंस की घटना को फिर से Political चर्चा में ला रही हैं. बाबरी विवाद पर देश की सर्वोच्च अदालत का फैसला आ चुका है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है और रामलला विराजमान हैं. देश इस पुराने विवाद से आगे बढ़ चुका है, लेकिन कांग्रेस बार-बार इसे उठाकर Political लाभ लेने की कोशिश कर रही है.
उन्होंने कहा कि एक तरफ Samajwadi Party चुनाव से पहले राम मंदिर के जरिए अपनी Political छवि बदलने में जुटी है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस बाबरी विध्वंस की याद दिलाकर अपनी राजनीति को आगे बढ़ाना चाहती है. विपक्षी दलों के इन रुख से स्पष्ट है कि उनके पास जनता के सामने रखने के लिए विकास और जनकल्याण का कोई ठोस एजेंडा नहीं है.
पंकज चौधरी ने कहा कि देश की जनता विपक्ष की इस राजनीति को देख और समझ रही है. उसे पुराने विवादों को लेकर बयानबाजी नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए ठोस काम चाहिए. जनता अब चुनावी समय में आस्था और धार्मिक मुद्दों को लेकर होने वाली Political बयानबाजी से प्रभावित होने वाली नहीं है.
–
विकेटी/एएसएच
Skip to content