
आगरा, 15 नवंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के Sunday को आगरा दौरे से पहले ही शहर का सियासी माहौल गरमा गया. एक ओर पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान में पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विशाल दलित सम्मेलन की तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के कुछ स्थानों पर अखिलेश यादव और Samajwadi Party के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए जाने से Political हलचल तेज हो गई. पोस्टरों की जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई. कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर उतारे और फाड़ दिए.
Samajwadi Party Sunday को पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान में दलित सम्मेलन आयोजित कर रही है. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे. सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दलित समाज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है. पार्टी इस आयोजन के जरिए दलित समाज के बीच अपनी Political पकड़ मजबूत करने के साथ पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण को मजबूती देने की रणनीति पर काम कर रही है.
हालांकि, अखिलेश यादव के आगरा दौरे से पहले ही सम्मेलन को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने social media के माध्यम से Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए दलित सम्मेलन की प्रासंगिकता और पार्टी में दलित नेतृत्व की भागीदारी पर सवाल उठाए. उपChief Minister ने कहा कि दलित समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की बात करने वाली Samajwadi Party के लिए क्या दलित नेतृत्व की भागीदारी केवल मंच से भाषण देने तक सीमित है? उन्होंने कहा कि खेरिया एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव के स्वागत करने वाले सपा नेताओं की सूची में एक भी दलित नेता का नाम नजर नहीं आना कई गंभीर सवाल खड़े करता है.
ब्रजेश पाठक ने सवाल किया कि आखिर यह कैसी राजनीति है, जहां दलितों के नाम पर सम्मेलन तो आयोजित किया जाता है, लेकिन दलित नेताओं को नेतृत्व और प्रतिनिधित्व में जगह देने का सवाल आता है तो उनकी भागीदारी दिखाई नहीं देती. अखिलेश यादव को इसका जवाब देना चाहिए कि दलित समाज को केवल Political आयोजनों की भीड़ समझा जा रहा है या वास्तव में उसे सम्मान और बराबरी का स्थान भी दिया जा रहा है.
उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने Samajwadi Party के शासनकाल को लेकर भी आरोप लगाया कि पार्टी की Government जब-जब सत्ता में रही है, दलित समाज पर अनाचार और अत्याचार बढ़ा है. इस तरह अखिलेश यादव के आगरा दौरे और दलित सम्मेलन से पहले ही पोस्टर विवाद तथा Political आरोप-प्रत्यारोप ने शहर की सियासत को गरमा दिया है.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content