
Lucknow, 31 अगस्त . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Monday को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ Government पर तीखा हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और स्कूलों को बंद किए जाने समेत कई मुद्दों पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए Government कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से वीडियो तैयार करवा कर प्रसारित कर रही है. अखिलेश ने चेतावनी दी कि Government ने अगर एआई के जरिए Samajwadi Party को घेरने की कोशिश की तो पार्टी इस मोर्चे पर उसे पीछे छोड़ देगी.
Lucknow में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि Government विपक्ष को बदनाम करने के लिए “बच्चों के खेल” न खेले. उन्होंने कहा, “एआई में हम उनसे काफी आगे हैं.” इस दौरान सपा की ओर से Chief Minister योगी आदित्यनाथ से संबंधित एक एआई वीडियो भी दिखाया गया, जिसके जरिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया गया.
अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने Samajwadi Party को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पीडीए परिवार का विस्तार करने का संकल्प लिया है, ताकि आने वाले समय में सामाजिक न्याय के लिए समर्पित Government का गठन किया जा सके. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारी अगले दो सप्ताह में मीडिया के माध्यम से भाजपा के कथित भ्रष्टाचार, पीडीए वर्ग के साथ हो रहे कथित अपमान और जिलास्तर पर होने वाले अन्याय को जनता के सामने रखेंगे.
सपा अध्यक्ष ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी भाजपा और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के बाद भाजपा, निर्वाचन आयोग के साथ मिलीभगत कर दोबारा पुनरीक्षण कराने की साजिश कर सकती है. उन्होंने इसे स्थापित नियमों के खिलाफ बताया. अखिलेश ने कहा कि सपा इस मुद्दे पर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करेगी और जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेगी.
सपा प्रमुख ने प्रदेश Government पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय बड़े पैमाने पर लूट हो रही है. उन्होंने दावा किया कि यह अब तक की सबसे ज्यादा भ्रष्ट Government है. उन्होंने कहा कि Government स्कूलों को बंद करवा रही है. अखिलेश ने कहा कि Samajwadi Party बंद किए गए स्कूलों में जाकर कार्यक्रम आयोजित करेगी और जनता को Government के कथित कारनामों की जानकारी देगी. अखिलेश यादव ने Kanpur-Lucknow एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए.
उन्होंने कहा कि जिस एक्सप्रेसवे को Government की उपलब्धि के तौर पर पेश किया गया, उसमें गड्ढे होने की शिकायतें सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि अब डिजाइन में गड़बड़ी की बात कही जा रही है, तो सवाल उठता है कि आखिर गलती किसकी थी. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi द्वारा उद्घाटन किए गए एक अन्य एक्सप्रेसवे की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसमें भी गड्ढे हो गए हैं. अखिलेश ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है.
उन्होंने प्रयागराज में कुंभ के आयोजन से लेकर अब तक हुए खर्च का जिक्र करते हुए कहा कि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद यह सवाल बना हुआ है कि प्रदेश को उसके अनुरूप विकास का लाभ कितना मिला. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और पूरा उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है.
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं Union Minister जयंत चौधरी को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि भाजपा अगर जयंत चौधरी को 61 सीटें देती है तो उनका सम्मान बढ़ेगा. अखिलेश ने कहा कि इससे कम सीटें देना उनके लिए अपमान के तौर पर देखा जाएगा. अखिलेश यादव ने कहा कि Samajwadi Party आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को लगातार मजबूत कर रही है और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के साथ पीडीए के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content