अखिलेश का भाजपा पर हमला, ‘जो जेपी को बेच सकते हैं, उनसे किसी भलाई की उम्मीद नहीं’

इटावा, 28 अगस्त . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन के मौके पर सैफई में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी Government पर तीखा हमला बोला.

अखिलेश ने महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई, किसानों, शिक्षा और Government की नीतियों को लेकर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में Samajwadi Party की Government बनने पर महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा उनके उत्थान के लिए सम्मानजनक और प्रभावी नीतिगत फैसले लिए जाएंगे.

अखिलेश यादव ने भाजपा पर जयप्रकाश नारायण के नाम और विचारों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा, “जो जेपी को बेच सकते हैं, उनसे किसी भलाई की उम्मीद नहीं की जा सकती.” उन्होंने कहा कि जिस जेपी की तस्वीर रखकर भाजपा ने अपने गठन के समय खुद को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया था, आज वही लोग जयप्रकाश नारायण के नाम और विचारों को बेच रहे हैं.

अखिलेश ने कहा कि ऐसे लोगों से किसी तरह की भलाई की उम्मीद नहीं की जा सकती. महंगाई के मुद्दे पर भाजपा Government को घेरते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं पेट्रोल में एथेनॉल मिलाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है, जिसमें चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाकर उनसे चंदा वसूला जा रहा है.

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरत के सामान महंगे होने से बाजारों की रौनक गायब हो गई है और त्योहार भी फीके पड़ गए हैं. Government पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि Government खुद मुनाफा कमाने में जुटी है और उद्योगपतियों को खुली छूट देकर मुनाफे का बंटवारा किया जा रहा है.

Chief Minister की ओर से बड़ी कंपनियों के साथ किए जा रहे समझौता ज्ञापनों पर भी अखिलेश यादव ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ऐसे समझौते किए जा रहे हैं, जिनसे आने वाले समय में किसानों के हाथ से खेती छिन सकती है. शिक्षा के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने भाजपा Government पर गंभीर आरोप लगाए.

उन्होंने कहा कि जिन तीन काले कानूनों को वापस लेने का Government नाटक करती है, वे आज भी किसी न किसी रूप में लागू किए जा रहे हैं. सैफई और Lucknow में स्वीकृत नए प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण कार्य को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा Government शिक्षा को बढ़ावा नहीं देना चाहती.

विकेटी/डीएससी