अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 23 प्रतिशत उछलकर 2.31 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा

New Delhi, 1 नवंबर . देश की आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के बीच अक्टूबर 2026 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में शानदार वृद्धि दर्ज की गई है. Government द्वारा Sunday को जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में सकल GST संग्रह सालाना आधार पर 22.9 प्रतिशत बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया, जो पिछले वर्ष अक्टूबर 2025 में 1.88 लाख करोड़ रुपए था.

रिफंड को समायोजित करने के बाद शुद्ध GST राजस्व 25.6 प्रतिशत बढ़कर 2.03 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो एक वर्ष पहले समान अवधि में 1.61 लाख करोड़ रुपए था. यह वृद्धि घरेलू आर्थिक गतिविधियों में तेजी और आयात से मिलने वाले कर राजस्व में उल्लेखनीय उछाल का संकेत देती है.

आंकड़ों के अनुसार, घरेलू GST संग्रह अक्टूबर में 15.8 प्रतिशत बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपए हो गया. वहीं आयात से प्राप्त राजस्व में और भी तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो 42.2 प्रतिशत बढ़कर 72,246 करोड़ रुपए पहुंच गया.

घरेलू GST संग्रह में केंद्रीय GST (सीGST) का योगदान 42,935 करोड़ रुपए, राज्य GST (एसGST) का 51,340 करोड़ रुपए और एकीकृत GST (आईGST) का 64,769 करोड़ रुपए रहा. दूसरी ओर आयात से प्राप्त आईGST संग्रह अक्टूबर 2025 के 50,796 करोड़ रुपए से बढ़कर इस वर्ष 72,246 करोड़ रुपए हो गया.

चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) के दौरान सकल GST संग्रह 13.2 प्रतिशत बढ़कर 14.77 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 13.05 लाख करोड़ रुपए था. इसी अवधि में शुद्ध GST राजस्व 12.6 प्रतिशत बढ़कर 12.69 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया, जो एक वर्ष पहले 11.27 लाख करोड़ रुपए था.

Government ने यह भी बताया कि अक्टूबर में GST रिफंड में वृद्धि दर्ज की गई. कुल रिफंड 6.5 प्रतिशत बढ़कर 27,934 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 26,225 करोड़ रुपए था. घरेलू रिफंड 9.8 प्रतिशत बढ़कर 14,007 करोड़ रुपए हुआ, जबकि आईसीईजीएटीई के माध्यम से संसाधित निर्यात रिफंड 3.4 प्रतिशत बढ़कर 13,927 करोड़ रुपए पहुंच गया.

रिफंड समायोजन के बाद घरेलू शुद्ध GST संग्रह 16.4 प्रतिशत बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपए रहा. वहीं कस्टम्स से जुड़े शुद्ध GST राजस्व में 56.2 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई और यह 58,319 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.

अप्रैल से अक्टूबर 2026 की अवधि में कुल GST रिफंड 16.9 प्रतिशत बढ़कर 2.08 लाख करोड़ रुपए हो गया. इस दौरान घरेलू रिफंड 19.7 प्रतिशत बढ़कर 1.18 लाख करोड़ रुपए और आयात से जुड़े रिफंड 13.4 प्रतिशत बढ़कर 89,733 करोड़ रुपए रहे.

–

डीबीपी