
कोलकाता, 25 नवंबर . भाजपा के राज्यसभा सदस्य राहुल सिन्हा ने कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अकाली दल के साथ भाजपा के फिर से हुए गठबंधन, उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे और राहुल गांधी के बयान पर बात की.
राहुल सिन्हा ने से कहा कि अकाली दल भाजपा का सबसे पुराना सहयोगी रहा है. छह साल के अंतराल के बाद फिर से गठबंधन होने से हम खुश हैं. हम पंजाब में एक साथ चुनाव लड़ेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब को नशामुक्त और समृद्ध बनाने का लक्ष्य रखा है.
उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत पर राहुल सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि Samajwadi Party ने उसे उत्तर प्रदेश में सिर्फ 26 सीटें दी हैं. इससे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति पता चलती है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को तो शर्म से डूब मरना चाहिए.
राहुल सिन्हा ने कहा कि दूसरे दल चाहे जो भी गठबंधन कर लें, भाजपा का गठबंधन जनता के साथ है. भाजपा ने जनता से जुड़ाव बनाया है और उत्तर प्रदेश में पहले से भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी.
वहीं, दूसरी ओर राहुल सिन्हा ने राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. दरअसल, Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में एक वीडियो में दावा किया है कि उनके पिता और पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी, ताकि उनकी हत्या हो सके. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी के पास अभी कोई मुद्दा नहीं है. गांधी परिवार का कोई नाम नहीं सुनना चाहता है. इसलिए सोनिया गांधी की किताब को आधार बनाकर उन्होंने राजीव गांधी का नाम रटना शुरू कर दिया है.
राहुल सिन्हा ने सवाल उठाते हुए कहा कि इतने दिन राहुल गांधी कहां थे? इतने दिनों उन्होंने क्यों नहीं कहा? आज इसलिए वे ऐसा बोल रहे हैं, क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. इसलिए वे इस मुद्दे को उछालकर गांधी परिवार की समाज में चर्चा हो, ऐसा प्रयास कर रहे हैं.
–
एएस
Skip to content