
अंबेडकर नगर, 2 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में Friday तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वोल्वो बस और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर होने से 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची Police ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच में जुट गई.
मिली जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के 85 किमी संख्या के पास सुबह 5.30 बजे वोल्वो बस और ट्रेलर में टक्कर हो गई. टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई और आस पास के ग्रामीणों ने मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच तथा Police को सूचना दी. मौके पर पहुंची Police ने ग्रामीणों के मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला.
अपर Police अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि Friday को प्रातः लगभग 05:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना जैतपुर क्षेत्रान्तर्गत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 85 पर वोल्वो बस एवं ट्रक की दुर्घटना हो गई है. सूचना प्राप्त होते ही थाना जैतपुर Police द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नगपुर ले जाया गया. चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान 4 यात्रियों को मृत घोषित किया गया और 3 घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया है.
अपर Police अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वोल्वो बस तेगरा एक्सप्रेस की है, जो दिल्ली से दरभंगा जा रही थी. प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना होना प्रकाश में आया है. फिलहाल मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है. Police इनके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है.
बता दें कि सितंबर महीने में ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में एक बस में आग लग गई थी. इस हादसे में 9 लोगों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी. कुल 30 लोगों को Police और बचाव दल ने सुरक्षित बचाया था. यह बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी. इस घटना पर Prime Minister Narendra Modi और President ने दुख जताया था.
–
ओपी/एएस
Skip to content