अंबेडकर के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस, कर्नाटक सरकार ने एससी-एसटी फंड का किया दुरुपयोग: भाजपा

Bengaluru, 26 नवंबर . कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बी वाई विजयेंद्र ने Thursday को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह खुद को संविधान का रक्षक बताती है और Political फायदे के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर की विरासत का नाम लेती है, जबकि असल में उसने संविधान के आदर्शों के साथ धोखा किया है.

विजयेंद्र ने Bengaluru में ‘संविधान दिवस’ के एक कार्यक्रम में बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस, जिसने चुनावों में अंबेडकर को दो बार हराया था, अब खुद को संविधान के संरक्षक के रूप में पेश कर रही है.

उन्होंने राज्य Government पर अनुसूचित जातियों (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के विकास के लिए आवंटित फंड को दूसरी जगह लगाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है.

संविधान दिवस को हर भारतीय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर बताते हुए, उन्होंने कहा कि इस दिन को केवल इतिहास याद करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि यह आत्मनिरीक्षण करने का भी मौका होना चाहिए कि क्या संविधान के आदर्शों को वास्तव में लागू किया जा रहा है.

इस कार्यक्रम में लेखक, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, लेक्चरर, दलित संगठनों के नेता, विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां और पद्म श्री पुरस्कार विजेता शामिल हुए.

विजयेंद्र ने कहा कि चर्चा इस बात पर होनी चाहिए कि कौन अंबेडकर के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहा, किसने संविधान को कमजोर किया और किसने वास्तव में इसके मूल्यों को बनाए रखने के लिए काम किया. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हम अपनी ऐतिहासिक गलतियों को याद नहीं रखेंगे, तो वे फिर से दोहराई जा सकती हैं.

राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं द्वारा संविधान की प्रतियां पकड़े जाने और अंबेडकर की विरासत का जिक्र करने पर विजयेंद्र ने सवाल उठाया कि क्या यह पार्टी वास्तव में संवैधानिक मूल्यों की रक्षक है.

उन्होंने कहा कि जब अंबेडकर ने Lok Sabha चुनाव लड़ा था, तब कांग्रेस ने उन्हें दो बार हराया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अंबेडकर के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए उचित जगह देने के मामले में भी कांग्रेस का रवैया संदिग्ध था. यह विडंबना है कि वही पार्टी अब खुद को संविधान के रक्षक के रूप में पेश कर रही है.

विजयेंद्र ने कांग्रेस Government पर एससी और एसटी के लिए आरक्षण बढ़ाने की मांग की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने याद दिलाया कि पिछली भाजपा Government ने, तत्कालीन Chief Minister बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में आरक्षण बढ़ाने की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाया था, हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस Government अदालतों के सामने इस फैसले का प्रभावी ढंग से बचाव करने में विफल रही है और अब Supreme Court में अपील दायर करके अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा कि अंबेडकर का हमेशा से यह मानना ​​था कि सामाजिक और आर्थिक समानता के बिना केवल Political समानता काफी नहीं है. शोषित और पिछड़े समुदायों की प्रशासनिक व्यवस्था में समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण एक महत्वपूर्ण जरिया था और Governmentों की यह जिम्मेदारी थी कि वे इस सोच को लागू करें.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की Governmentों ने अंबेडकर को India रत्न’ देने की मांग को नजरअंदाज किया. उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी के जोर देने पर वीपी सिंह के Prime Minister कार्यकाल के दौरान आखिरकार उन्हें यह सम्मान दिया गया.

बी वाई विजयेंद्र ने Prime Minister Narendra Modi को इसका श्रेय दिया कि उन्होंने अंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थानों जैसे कि उनका जन्मस्थान, शिक्षा-स्थल, दीक्षा भूमि, चैत्य भूमि और महापरिनिर्वाण भूमि के विकास पर विशेष ध्यान देकर, अंबेडकर की विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है.

उन्होंने कहा कि अंबेडकर किसी एक समुदाय के नेता नहीं थे, बल्कि एक ऐसे राष्ट्रीय प्रतीक थे, जिनके संविधान और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में दिए गए योगदान का हर भारतीय को सम्मान करना चाहिए.

–

एएसएच/