
अंबाला, 8 सितंबर . Haryana Government में मंत्री अनिल विज ने Tuesday को पत्रकारों से बातचीत में अपनी Government की उपलब्धियां बताईं. उन्होंने Haryana के सीएम नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की तारीफ भी की.
उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा, “उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर अपना आंख का चश्मा बदलवा लेना चाहिए, तभी उन्हें विकास के कार्य दिखेंगे.”
अनिल विज ने कहा कि सीएम सैनी Haryana और पंजाब में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करने की दिशा में लगातार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं, जिससे किसी को भी कोई दिक्कत न हो. सीएम सैनी की कार्यशैली की वजह से ही आज की तारीख में Haryana में विकास के कार्य तेज गति से हो रहे हैं और आगे भी बदस्तूर होते रहेंगे.
उनके मुताबिक, सीएम सैनी का पंजाब और Haryana दोनों राज्यों में दबदबा है. वे दोनों जगहों पर अच्छी व्यवस्था करने में जुटे हैं. यहां प्रदेश को भी तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं और पंजाब से एक ऐसी Government है, जिसे लोगों के हितों से कोई लेना देना नहीं है. लेकिन, सीएम सैनी पंजाब की मौजूदा Government को उखाड़कर वहां कमल खिलाने में जुटे हुए हैं. हमें यथाशीघ्र सफलता मिलेगी.
साथ ही, उन्होंने सवाल उठाने वालों को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले आरोप लगाते रहते हैं. लेकिन, Government की ओर से उन्हें जवाब मिल पाता है. इनसे पूछा जाने चाहिए कि आखिर इन लोगों ने अपने Government के शासनकाल में क्या किया?
अनिल विज ने कहा कि हमने अंबाला में युवाओं के हितों को देखते हुए उनके लिए फुटबॉल स्टेडियम बनाकर दिए. उनके लिए ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाए. हमने युवाओं के लिए जिमनास्टिक हॉल बनाए. उनके लिए बैडमिंटन हॉल बनाए. यह काम हमारी Government ने युवाओं के लिए किए. साथ ही, हमने यह भी सुनिश्चित किया कि हमारे युवाओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो.
–
एसएचके/
Skip to content