
New Delhi, 17 अक्टूबर . राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अंतरराष्ट्रीय हथियार और मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामले में Rajasthan के jaipur स्थित एनआईए की विशेष अदालत में तीसरी चार्जशीट दाखिल की है. इसमें जुलाई 2026 में गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों सत्यनारायण मेघवाल और साहिल गोदारा को नामजद किया गया है. इसके साथ ही, पहले चार्जशीट किए जा चुके छह आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूए(पी)ए) की अतिरिक्त धाराएं भी लगाई गई हैं.
एनआईए के अनुसार, सत्यनारायण मेघवाल, अमी लाल का पुत्र है, जबकि साहिल गोदारा, विजय सिंह का पुत्र है. दोनों के खिलाफ यूए(पी)ए, शस्त्र अधिनियम, स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. इस मामले में एनआईए ने इससे पहले 14 अगस्त 2025 और 5 फरवरी 2026 को दो चार्जशीट दाखिल की थीं.
मामला उत्तर India में सक्रिय एक कथित संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है, जिसके सीमा पार संपर्क होने की बात सामने आई है. जांच के अनुसार, सीमा पार मौजूद नेटवर्क के सहयोगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास ड्रोन के जरिए विदेश में निर्मित अवैध हथियार, गोला-बारूद और हेरोइन की खेप गिराते थे. भारतीय क्षेत्र में मौजूद सह-आरोपी और नेटवर्क के अन्य सदस्य इन खेपों को उठाकर Rajasthan , Haryana और पंजाब में वितरित करते थे.
जांच में यह भी सामने आया कि नेटवर्क अपने कामकाज के समन्वय, रसद व्यवस्था और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचने के लिए एन्क्रिप्टेड संचार माध्यमों का इस्तेमाल करता था.
एनआईए की जांच के मुताबिक, यह नेटवर्क मादक और मन:प्रभावी पदार्थों के वितरण के जरिए युवाओं को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था. एजेंसी के अनुसार, इसके पीछे युवाओं में नशे की लत को बढ़ावा देने, उनका शोषण करने और India के प्रति असंतोष पैदा करने के उद्देश्य थे.
एनआईए ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है. एजेंसी शेष संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने, तस्करी नेटवर्क के व्यापक संपर्कों का पता लगाने और कथित आपराधिक गतिविधियों के पूरे दायरे को स्थापित करने में जुटी है.
–
डीएससी
Skip to content