
New Delhi, 28 दिसंबर . अगले महीने यूएई में होने वाले एसीसी अंडर-19 विमेंस एशिया कप के लिए भारतीय टीम की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज भाविका अहीरे को सौंपी गई है. वहीं, अनादि तागड़े को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है.
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने Saturday को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया. टीम में भविका अहीरे के अलावा श्रेया एस. चव्हाण भी विशेषज्ञ विकेटकीपर के रूप में शामिल हैं.
टीम की अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में दीया यादव, इरा जाधव, ईश्वरी अवसरे, समायरा राघव और उमा काश्वी शामिल हैं. इस साल की शुरुआत में भाविका की कप्तानी में ही India ने चेन्नई और पुडुचेरी में श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज जीती थी.
वह फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रही हैं. इस सीरीज के दूसरे मैच में India ने वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में 106 रनों से जीत दर्ज की है. भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज के सभी पांच मुकाबले वडोदरा स्थित बीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे.
India एसीसी अंडर-19 विमेंस एशिया कप में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रहा है. साल 2023 में मलेशिया में खेले गए पहले अंडर-19 महिला एशिया कप का खिताब India ने ही जीता था.
हालांकि, इस एडवाइजरी में आगामी टूर्नामेंट की तारीखों या शेड्यूल का जिक्र नहीं किया गया है. यह एशिया कप, जनवरी-फरवरी 2027 में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की राह में एक अहम पड़ाव है.
India इकलौती ऐसी टीम है जिसने साल 2023 में साउथ अफ्रीका में खिताब जीता और 2025 में मलेशिया में भी इसे अपने नाम किया. उस जीत के दौरान, निक्की प्रसाद की कप्तानी वाली टीम में भाविका और ईश्वरी भी शामिल थीं.
एशिया कप के लिए India की अंडर-19 टीम: भाविका अहिरे (कप्तान/विकेटकीपर), अनादि तागड़े (उप-कप्तान), इरा जाधव, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, महक नरवासे, मैत्री मनियार, ईश्वरी अवसरे, दीया यादव, श्रेया एस चव्हाण (विकेटकीपर), समायरा राघव, कुमारी पलक, उमा काशवी, अक्साह परमार और पलक सिंह.
–
आरएसजी
Skip to content