अंडर-19 एशिया कप: भारत के खिलाफ हमजा का नाबाद शतक, पाकिस्तान की 3 विकेट से जीत

अल अमीरात, 8 नवंबर . Pakistan ने हमजा जहूर की नाबाद शतकीय पारी के दम पर India के खिलाफ ‘अंडर-19 एशिया कप 2026’ के आठवें मुकाबले को 3 विकेट से अपने नाम किया.

‘ग्रुप-ए’ में 1 जीत और 1 हार के साथ भारतीय टीम दूसरे पायदान पर है, जबकि Pakistan ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है. वहीं, यूएई के खिलाफ हार के बाद नेपाल अगले दौर की रेस से बाहर हो गया है. अब भारतीय टीम 10 नवंबर को यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी.

Sunday को ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मंत्रालय टर्फ 2) में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 46.3 ओवरों में 208 रन पर सिमट गई. India को मुकाबले की दूसरी गेंद पर कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (0) के रूप में बड़ा झटका लगा. उस समय तक टीम का खाता तक नहीं खुला था.

इसके बाद आर्यवीर सहवाग ने वीके विनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी की, लेकिन महज 22 के स्कोर तक India को तीन झटके लग गए.

यहां से अर्जुन राजपूत ने मोर्चा संभाला. उन्होंने आर्यवीर सहवाग (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 20 रन, जबकि अन्वय द्रविड़ (10) के साथ 44 रन की साझेदारी की, लेकिन 86 के स्कोर तक India की आधी पारी समाप्त हो चुकी थी.

अर्जुन राजपूत ने मनल चौहान (11) के साथ छठे विकेट के लिए 55 गेंदों में 64 रन की साझेदारी करते हुए India को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. अर्जुन 85 गेंदों में 5 छक्कों और 11 चौकों के साथ 107 रन बनाकर आउट हुए, जबकि काव्य पटेल ने 23 रन का योगदान दिया. Pakistanी खेमे से अली रजा, रिजवानुल्लाह और नकाब शफीक ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि 1 विकेट मोहम्मद सय्याम के नाम पर रहा.

इसके जवाब में Pakistan ने 48.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. Pakistanी टीम ने 61 रन तक अपने 5 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद हमजा जहूर ने हसनैन अब्बास डार के साथ छठे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 168 के स्कोर तक पहुंचा दिया.

इस टीम को 183 के स्कोर पर हसैनन (38) के रूप में सातवां झटका लगा. यहां से India के पास जीत का शानदार मौका था, लेकिन जहूर ने नकाब शफीक (नाबाद 2) के साथ 26 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई. जहूर 108 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 100 रन बनाकर नाबाद रहे.

India की तरफ से मनल चौहान ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मोहित उल्वा को 2 सफलताएं हाथ लगीं. इनके अलावा, ईशान सूद और काव्य पटेल ने 1-1 विकेट चटकाया.

Sunday को खेले गए एक अन्य मैच में यूएई ने नेपाल के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की. नसीम खान ने 42 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जिसके चलते नेपाली टीम 41 ओवरों में सिर्फ 152 रन पर ढेर हो गई. इसके जवाब में यूएई ने 34.4 ओवरों में जीत हासिल कर ली. इस पारी में कप्तान अयान मिस्बाह ने नाबाद 75 रन बनाए.

–

आरएसजी