अंडर-19 एशिया कप: फाइनल में रोमांचक जीत के बाद भारत कप्तान रायचंदानी बोले-यह एक उतार-चढ़ाव भरा सफर था

मस्कट, 14 नवंबर . अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में Pakistan के खिलाफ एक विकेट से मिली रोमांचक जीत के बाद India के अंडर-19 कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने बताया कि टीम को अपनी बल्लेबाजी की गहराई और निचले क्रम के बल्लेबाजों पर पूरा भरोसा था.

Saturday को अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर India ने Pakistan के 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 339 रन बनाए. फाइनल मुकाबला आखिरी गेंद तक गया, जहां मोहित उल्वा ने अहमद हुसैन की गेंद पर बाउंड्री लगाकर India को एक यादगार जीत दिलाई.

जीत के बाद रायचंदानी ने कहा, “यह एक उतार-चढ़ाव भरा सफर था. हमें पूरा विश्वास था कि हम लक्ष्य हासिल कर लेंगे, क्योंकि पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी थी. मुझे हमेशा से अपने निचले क्रम के बल्लेबाजों की क्षमता पर भरोसा था. हम लगभग 11 बल्लेबाजों के साथ खेल रहे थे.”

खिताबी जीत के बाद लक्ष्य रायचंदानी की मां लक्ष्मी रायचंदानी ने ‘ ’ से कहा, “लक्ष्य के सामने कई चुनौतियां थीं, लेकिन उन्होंने उनमें से कुछ का बहुत अच्छे से सामना किया और इस मैच को जीतकर उन्होंने अपनी चुनौती पर जीत हासिल कर ली. हमें India की इस जीत पर बेहद खुशी है.”

भारतीय कप्तान ने लक्ष्य का पीछा करने की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 101 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे. उन्होंने आर्यवीर सहवाग के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की, जिससे India को एक मजबूत शुरुआत मिली. आर्यवीर सहवाग ने 61 गेंदों पर 58 रन बनाए.

सहवाग के आउट होने के बाद रायचंदानी ने पारी को संभाले रखा और अन्वय द्रविड़ के साथ 56 रनों की साझेदारी की. हालांकि 37वें ओवर में Pakistan ने रायचंदानी और द्रविड़ दोनों को आउट करके India पर दबाव बना दिया.

इसके बाद India का स्कोर 254/8 हो गया और Pakistan को खिताब जीतने के लिए सिर्फ दो विकेट और चाहिए थे. ऐसे में मनल चौहान और उल्वा ने 57 रनों की साझेदारी करके India की पारी को फिर से पटरी पर ला दिया. चौहान ने 32 गेंदों पर 47 रन बनाए, जबकि उल्वा 49 रन बनाकर नाबाद रहे.

आखिरी ओवर में India को जीत के लिए 8 रनों की दरकार थी. उल्वा और चिगुरुपति वेंकट ने संयम बनाए रखा और स्थिति को ऐसी जगह ला दिया, जहां आखिरी गेंद पर 3 रनों की जरूरत थी. इसके बाद उल्वा ने विजयी चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई.

रायचंदानी ने भी फैंस को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और उनसे टीम का साथ बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा, “मैं फैंस को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं और उनसे गुजारिश करता हूं कि वे हमारा समर्थन करना जारी रखें.”

–

आरएसजी/