
अल अमरात, 14 नवंबर . अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला India और Pakistan के बीच अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खेला जा रहा है. Pakistan ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.
India और Pakistan की प्रतिद्वंदीता क्रिकेट के मैदान पर वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय है, ऐसे में इस फाइनल मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
भारतीय टीम को लीग स्टेज में Pakistan के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में टीम इंडिया के पास न सिर्फ उस हार का बदला लेने का मौका है, बल्कि ट्रॉफी अपने नाम करते हुए चैंपियन बनने का मौका है.
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को एक बार फिर सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. आर्यवीर Pakistan के खिलाफ हुए मैच को छोड़कर बाकी तीनों मैचों में शानदार रहे हैं. आर्यवीर सहवाग ने पिछले तीन मैचों में 70, 160 और 51 रन की पारियां खेली हैं. अर्जुन राजपूत ने भी पिछले मैच में Pakistan के खिलाफ शतक लगाया था. इस अहम मुकाबले में भी राजपूत से टीम इंडिया को यादगार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
India और Pakistan के बीच मुकाबले काफी रोमांचक होते रहे हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 17 मैच India ने जीते हैं, जबकि 13 मैच Pakistan ने जीते हैं. 1 मैच बेनतीजा रहा है. 2021 के बाद से भारतीय टीम का रिकॉर्ड खराब रहा है. पिछले 7 मैचों में भारतीय टीम सिर्फ 2 मैच जीत सकी है.
India की प्लेइंग इलेवन: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, चिगुरुपति वेंकट.
Pakistan की प्लेइंग इलेवन: उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, नकाब शफीक.
–
पीएके
Skip to content