
New Delhi, 20 नवंबर . Pakistan क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने कहा है कि अंडर-19 एशिया कप में जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न के तरीके में कुछ भी बुरा नहीं था. उन्होंने कहा कि Pakistan के खिलाड़ियों ने ही पहले इसकी शुरुआत की थी. उनमें बर्दाश्त करने की क्षमता होनी चाहिए.
के साथ बातचीत में दानिश कनेरिया ने कहा, “अंडर-19 एशिया कप में Pakistan का प्रदर्शन अच्छा रहा. Pakistan के पास खिताब जीतने का अच्छा मौका था, लेकिन टीम India का आखिरी विकेट नहीं ले सकी. कप्तानी भी बेहद खराब रही. आखिरी ओवर स्पिनर को नहीं देना चाहिए था. कप्तान को खिलाड़ियों का इस्तेमाल करना नहीं आया. इसमें खराब गेंदबाजी के अलावा कोचिंग टीम की भी असफलता है.”
उन्होंने कहा, “एक दौर था जब Pakistan के गेंदबाजों का प्रभाव हुआ करता था. अंडर-19 में भी हमारी गेंदबाजी अच्छी हुआ करती थी. Pakistan की राष्ट्रीय टीम या फिर अंडर-19 टीम, किसी में भी बेहतरीन गेंदबाज नहीं हैं. गेंदबाजी का स्तर गिर चुका है. मैंने अब Pakistan के मैच देखना छोड़ दिया है.”
Pakistan की अंडर-19 एशिया कप टीम के खिलाड़ियों की उम्र पर भी सवाल उठा था. इस पर कनेरिया ने कहा, “टीम में बड़ी उम्र के लड़के थे. Pakistan में हर स्तर पर क्रिकेट में गिरावट आई है. इसमें सुधार के लिए भी कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है.”
फाइनल मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों के Pakistanी खिलाड़ियों के सामने जश्न मनाने के तरीके पर कनेरिया ने कहा, “India ने जीत के बाद जश्न मनाया था और जिस तरीके की चर्चा हो रही है, उसकी शुरुआत Pakistanी खिलाड़ियों ने की थी. ऐसे में इसे खेल की तरह लेना चाहिए और Pakistan को इससे सीखना चाहिए.”
उन्होंने कहा, “खिलाड़ी युवा हैं और उनमें जोश ज्यादा है. इसी वजह से यह हुआ. मुझे लगता है कि Pakistanी खिलाड़ी भी यही करते अगर टीम चैंपियन होती. भारतीय खिलाड़ियों का व्यवहार कहीं से भी गलत नहीं था. वे सभी एक सीमा के अंदर थे. शुरुआत Pakistan ने की थी और टीम के खिलाड़ियों को बर्दाश्त करना आना चाहिए.”
भारतीय टीम पर कनेरिया ने कहा, “India का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा. टीम में कई ऐसे खिलाड़ी दिखे जिनमें आगे चलकर राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलने की क्षमता है. फाइनल मैच में भी जिस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए मैच जीता, वह शानदार था. भारतीय टीम जीतने की हकदार थी.”
उन्होंने कहा, “फाइनल में Pakistan की हार हमारी गेंदबाजी की विरासत पर सवाल है. एक समय था जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लेग स्पिन गायब हो गई थी. Pakistan के महान स्पिनर अब्दुल कादिर फिर से लेग स्पिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लेकर आए. इसके बाद शेन वॉर्न आए. फिर ऑफ स्पिन का दौर आया. India की तरफ से कई खिलाड़ी आए. Pakistan से सकलेन मुश्ताक, मुश्ताक अहमद आए. श्रीलंका से मुरलीधरन आए. फिर मैं आया. हमारा एक ट्रेंड था. तेज गेंदबाजी हमेशा हमारी अच्छी थी. हमारे पास वसीम अकरम, वकार यूनूस, शोएब अख्तर, मोहम्मद आसिफ थे. अभी गेंदबाजी में क्वालिटी नहीं है.”
कनेरिया ने कहा, “Pakistan में क्रिकेट से ज्यादा किसी और चीज पर फोकस है. हम लंबे समय तक खेलने वाले क्रिकेटर नहीं बना रहे. इसकी वजह घरेलू क्रिकेट को तवज्जो न देना है और इसी कारण Pakistan में क्रिकेट की हालत लगातार खराब हो रही है. हमारे समय के सभी अंडर-19 खिलाड़ी Pakistan के लिए खेले. मौजूदा टीम में क्वालिटी नहीं है.”
उन्होंने कहा, “India में क्रिकेटरों को बनाने की अच्छी संरचना है. बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों के लिए खड़ी रहती है. India में परिपक्व कोच रखे जाते हैं.”
धोनी के आईपीएल से संन्यास और सीएसके का मेंटर बनने पर कनेरिया ने कहा, “सीएसके की पहचान एमएस धोनी की वजह से बनी है. भारतीय टीम के साथ बतौर मेंटर वह कम समय के लिए थे. धोनी सीएसके को बेहतर तरीके से जानते हैं और लंबे समय से टीम से जुड़े हैं. ऐसे में वे टीम के लिए बेहतर मेंटर साबित होंगे. सीएसके उन्हें कहीं नहीं जाने देगी.”
–
पीएके
Skip to content