
अल अमीरात, 10 नवंबर . आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में Tuesday को यूएई के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने पिता वीरेंद्र सहवाग के अंदाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 168 गेंदों में 7 छक्कों और 17 चौकों के साथ 160 रन कूटे.
अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में जारी इस मुकाबले में India ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी चुनी. कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ आर्यवीर बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे. इस जोड़ी के बीच 83 गेंदों में 62 रन की साझेदारी हुई.
लक्ष्य रायचंदानी 32 गेंदों में 2 चौकों के साथ 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद आर्यवीर ने वीके विनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 183 गेंदों में 193 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 255 के स्कोर तक पहुंचा दिया.
टीम को आर्यवीर सहवाग के रूप में दूसरा झटका लगा, जिन्होंने 168 गेंदों में 7 छक्कों और 17 चौकों के साथ 160 रन की पारी खेली, जबकि वीके विनीत ने 69 गेंदों में 67 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे.
यूएई की तरफ से नसीम खान ने 10 ओवरों में 48 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि हिदायतुल्लाह खान, नूरुल्लाह अयोबी और कप्तान अयान मिस्बाह ने 1-1 विकेट हासिल किया.
इससे पहले, टूर्नामेंट में आर्यवीर सहवाग ने नेपाल के विरुद्ध 52 गेंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों के साथ 70 रन की नाबाद पारी खेलते हुए India को 10 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उस मुकाबले में कप्तान लक्ष्य (नाबाद 53) ने उनका बखूबी साथ दिया. इसके बाद आर्यवीर ने Pakistan के विरुद्ध 40 गेंदों में 22 रन की पारी खेली थी. हालांकि, उस मुकाबले को India ने गंवा दिया. ऐसे में ‘ग्रुप-ए’ में मौजूद India को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए यूएई के खिलाफ यह मैच जीतना होगा.
–
आरएसजी
Skip to content