
Mumbai , 23 सितंबर . Actor अंगद बेदी और उनकी पत्नी व Actress नेहा धूपिया साथ में अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. Wednesday को Actor अंगद बेदी ने पत्नी के साथ बिताए खास पलों की झलक शेयर की.
Actor ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपनी सफारी ट्रिप और बर्थडे सेलिब्रेशन की यादें फैंस के साथ शेयर कीं. पहली तस्वीर में अंगद बेदी पगड़ी पहने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. अगली तस्वीर में वह अपनी पत्नी नेहा धूपिया के साथ जिम में सेल्फी लेते दिखे. इसके अलावा तस्वीरों में उनकी सफारी, कुछ अकेले पलों और परिवार के साथ बिताए पलों की झलक भी दिखी.
तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “यादें बनीं, तस्वीरें ली गईं… सफारी और बर्थडे के बीच दिल भर गया.” इस पोस्ट पर नेहा ने कमेंट में हार्ट इमोजी शेयर किया. अंगद अक्सर social media पर अपने परिवार के साथ बिताए खास पलों, छुट्टियों और सेलिब्रेशन की झलक शेयर करते रहते हैं.
अंगद बेदी और नेहा धूपिया की पहली मुलाकात तब हुई थी जब नेहा 20 साल की थीं. अंगद उन्हें लगभग 8 साल तक पसंद करते रहे और शादी के लिए प्रयास करते रहे. बाद में नेहा के गर्भवती होने के बाद दोनों ने अचानक शादी का फैसला किया और गुरुद्वारे में आनंद कारज संपन्न हुआ. एक इंटरव्यू में अंगद ने बताया था कि जब वह नेहा के माता-पिता से उनका हाथ मांगने गए थे, तो उनके ससुर ने शुरू में मना कर दिया था.
इस जोड़ी के दो बच्चे हैं. उनकी बेटी मेहर का जन्म शादी के कुछ महीनों बाद हुआ था और बाद में उनके घर एक बेटे का भी जन्म हुआ. अंगद बेदी एक Actor और पूर्व मॉडल हैं. वह India के दिवंगत महान क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं. अंगद ने ‘पिंक’, ‘सूरमा’ और ‘डियर जिंदगी’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है.
–
एनएस/पीएम
Skip to content