अंकित हत्याकांड: शूटरों के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव के सवाल, भाजपा ने दिया जवाब

Lucknow, 31 अगस्त . अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़े शूटर्स के Police एनकाउंटर को लेकर Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सवालों पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है. उत्तर प्रदेश Government के मंत्री दयाशंकर सिंह और कपिल देव अग्रवाल के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने Police कार्रवाई का बचाव करते हुए कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर योगी Government की नीति को स्पष्ट बताया.

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की Government है और यहां कानून का राज कायम है. जो भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. Samajwadi Party की पिछली Government पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान अपराधियों के हौसले बुलंद थे और Police अधिकारियों के साथ भी दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती थीं. मौजूदा Government में अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है.

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव के सवालों का जवाब Police कार्रवाई के रूप में मिल गया है. पिछली सपा Government में अपराधियों को Political संरक्षण मिलता था. अंकित बालियान हत्याकांड में Police और एसटीएफ ने महज तीन दिन के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया. योगी Government में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव लगातार Police की कार्रवाई को लेकर एक गलत नैरेटिव बनाने का प्रयास कर रहे हैं. Chief Minister योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि कानून-व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. Government की नीति अपराध और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि विपक्ष और अखिलेश यादव को अब किसी संस्था पर भरोसा नहीं रह गया है. एसटीएफ कोई नई संस्था नहीं है, बल्कि लंबे समय से काम कर रही है. विपक्ष का काम केवल आरोप लगाना रह गया है.

वहीं, एसआईआर को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों पर पंकज चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव कभी एसआईआर को लेकर खुश नजर आते हैं और कभी इसका विरोध करते हैं. सपा प्रमुख को स्पष्ट करना चाहिए कि वह आखिर किस पक्ष में हैं.