
शामली, 27 अगस्त . हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में उनके पिता सत्यवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके बेटे के हत्यारे को उनके सामने लाया जाए.
अंकित बालियान के पिता सत्यवीर सिंह प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा, “मेरे सामने उस व्यक्ति को लेकर आओ, जिसने मेरे बेटे की हत्या की. हमारी बस यही मांग है. इससे ज्यादा हम कुछ नहीं चाहते हैं, हमारा धरना प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा.
सत्यवीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे का न तो किसी भी व्यक्ति से कोई बातचीत थी और न ही उठना-बैठना. उन्होंने कहा, “उसका किसी से कोई मतलब नहीं था और न ही किसी प्रकार की बातचीत. Haryana में ही वह रह रहा था और यहीं पर संपर्क था और बाहर उसका कोई संपर्क नहीं था. हां, एक कमेटी है, जो इससे बात करती थी. हालांकि, हमें उसके बारे में कुछ नहीं पता है.”
बता दें कि Wednesday शाम अंकित बालियान अपने जिम से निकल रहे थे कि तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.
सूचना मिलते ही शामली कोतवाली Police की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची थी, शव को कब्जे में लिया और पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की. Police अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया, “शाम करीब 7 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अंकित बालियान कोतवाली शहर में एक जिम में एक्सरसाइज करने आते थे, जैसे ही वह वहां से निकले, उन्हें गोली मारी गई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया. अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार लड़के थे, जो दो बाइक पर आए थे. हम मामले की जांच कर रहे हैं. मौके से हमें दो-तीन खोखे मिले थे. पूरी टीम मामले की जांच कर रही है. cctv फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की पहचान की जा रही है.”
Police के अनुसार, पूछताछ में जानकारी मिली है कि गायक सोनीपत में रहकर गाने बनाता था, लेकिन वहां पर विवाद होने के बाद यहां भाग कर आ गया था. ऐसे में संभावना है कि यह पूरा मामला Haryana और सोनीपत से जुड़ा हुआ है. इस एंगल पर भी जांच की जा रही है और Haryana Police से संपर्क किया जा रहा है. घटना के जल्द खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं.
–
एनएस/डीकेपी
Skip to content